Updates
  1. चिरमिरी के गोदरीपारा में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कथा सुनने दूर दूर से पहुंचेंभक्त -
  2. कलेक्टर के निर्देश पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,जागरूकता अभियान में दिखा अनोखा पहल,दर्जन भर ट्रैक्टर में सवार हो ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  3. जोगी कांग्रेस के स्‍व‍कथित नेता हैप्‍पी भाटिया के खिलाफ महिला उत्‍पीड्न का मामला, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस सख्‍त, अपराध दर्ज , जांच में जुटी
  4. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  5. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
slider
slider

08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर संतोषी यादव को "नारी सशक्तिकरण सम्मान2021" से सम्मानित किया गया।

news-details

08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनाथ, असहाय मूक ,बघिर और दिव्यांग बच्चों  के लिए अद्वितीय सेवा कार्य  करने के लिए बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन यूनिट रायगढ़ द्वारा "कुमारी संतोषी यादव को नारी सशक्तिकरण सम्मान 2021" से सम्मानित  किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आई पी चंद्राकर, विकास अधिकारी  साथी सीमा दुबे, उच्च श्रेणी सहायक नीलम श्रीवास्तव, ट्रेड यूनियन कौंसिल के संयोजक गणेश कछवाहा,बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन यूनिट रायगढ़ के अध्यक्ष अगस्तुस एक्का, सचिव प्रवीण तंबोली द्वारा गुलदस्ता, श्रीफल, सम्मान  प्रतीक चिन्ह, भेंटकर सम्मानित किया गया।


 इस अवसर पर इप्टा रायगढ़ के साथी श्री विनोद बोहिदार, युवराज सिंह आज़ाद  श्याम देवकर एवम् टिंकू देवांगन द्वारा तथा एल आई सी अभिकर्ता संघ के श्री मोती मोटवानी , अरविंद शर्मा,तोता श्रीनिवास राव द्वारा भी  श्रीफल , शाल और  उपहार भेंट कर  "संतोषी यादव का "सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह को ट्रेड यूनियन कौंसिल के संयोजक गणेश कछवाहा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आई पी चंद्राकर, इप्टा और मीडिया के साथी युवराज सिंह आज़ाद, विकास अधिकारी सीमा दुबे और संतोषी यादव ने संबोधित किया। कुशल संचालन बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव प्रवीण तंबोली ने किया और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अगस्तुस एक्का ने किया।

08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण  और समाज में सम्मानजनक बराबरी के मौलिक आधार  के लिए बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।  महिलाएं लगातार अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हुए प्रत्येक क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है और पुरे मान सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं।


बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन यूनिट रायगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनवादी और प्रगातिशील वैचारिकता  के साथ  प्रतिष्ठा पूर्ण  आयोजन किया जाता रहा है। गोष्ठी, सभा, प्रदर्शन, सेमीनार,  रचनात्मक , सृजनात्मक तथा अद्वितीय  कार्य हेतु  महिलाओं का  गरिमामय समारोह कर सम्मानित भी किया जाता है। इस वर्ष अद्वितीय सेवा कार्य के लिए "कुमारी संतोषी यादव को नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया है।"

 कुमारी संतोषी यादव उम्र  23 वर्ष , शिक्षा बी ए। अभी और पढ़ने लिखने की उम्र में रायगढ़  जिले में कोसमनारा के पास गांव में ही अनाथ और असहाय मूक ,बघिर और दिव्यांग बच्चों  के लिए बूढ़ी माईं  समाज सेवी संस्था कोसमनारा के नाम से एक सेल्टर होम बनाकर उनकी देखभाल, शिक्षा,भोजन,चिकित्सा आदि की व्यवस्था कर सेवा भाव में अपने जीवन को समर्पित कर एक अद्वितीय कार्य कर रही है। कुमारी संतोषी यादव स्वयं भी मध्यम गरीब परिवार की है। पिता नहीं हैं। मां और मामा के साथ वहीं गांव में ही रहती है। बहुत सीमित साधन लेकीन बहुत ऊंची सोच और पवित्र सेवा भावना  संतोषी को बहुत ऊंचा उठा देती है। सही मायने में ऐसे लोग ही समाज के  गौरव और गरिमा के प्रतीक (आईकॉन) है।




गणेश कछवाहा, रायगढ़ छत्तीसगढ़

9425572284

whatsapp group
Related news