Updates
  1. मोदी की गारंटी के सामने नहीं टिकेगा कांग्रेस का झूठा वादा, डीडीसी सालिक साय ने ली कांग्रेस की महालक्ष्मी न्याय योजना पर चुटकी, कहा इस चुनाव में कांग्रेस की घोषणा का बन रहा मजाक
  2. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
  3. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर बिफरे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कहा भूपेश बघेल पहले अपने गिरेबान में झांके, झूठ के सहारे लोगों को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस, विकास का नया अध्याय लिख रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  4. एक तरफ वन अमला अजगर की भांति सोने में मशगूल तो वहीं दूसरी तरफ बादलखोल अभ्यारण्य के जंगलों में लगातार लग रही आग,वन संपदा को हो रहे नुकसान से बचाने अभ्यारण्य के कर्मचारियों में कोई खास रुचि नहीं
  5. महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी,प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि सीधे उनके खातों में पहुंचा - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
slider
slider
slider

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रेरणा से रतलाम जिला प्रशासन के मार्गदर्शनमें नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को निर्देशक मल्टीटैलेंटेड हरीश दर्शन शर्मा द्वारा लिखी पटकथा पर बनी फिल्म "बेखबर" का होने वाली प्रीमियर शो कल सुबह युवाओं को जागरूक करेंगी..,

news-details

रतलाम. नशा आए दिन तमाम हंसती-खेलती जिंदगियां निगल रहा है। इसी विभीषिका को द्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मद्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'नशामुक्ति' का आह्वान किया है। इसे लेकर रतलाम का जिला प्रशासन भी संजीदा है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा एक शॉर्ट फिल्म "बेखबर" का निर्माण कराया गया है। यह नशे के चंगुल में फंसकर जीवन बर्बाद कर रहे लोगों को सही राह दिखाएगी। यह भटके हुए को पुनः मुख्यधारा में शामिल होने की सीख भी देगी।

रतलाम के फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मल्टीटैलेंटेड हरीश दर्शन शर्मा द्वारा लिखी पटकथा पर बनी फिल्म "बेखबर" का प्रीमियर शो 28 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। शो अहिंसा ग्राम मार्ग के पास आनंद माल में अभिनेता अजय देवगन के मल्टीप्लेक्स 'NY सिनेमा' में होगा। इसमें आमंत्रितजन शामिल हो सकेंगे। निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा के अनुसार फिल्म जिला प्रशासन का सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित होकर इसके निर्माण में जन अभियान परिषद का समन्वय रहा।

तीन माह लगे फ़िल्म निर्माण में

हरीश दर्शन शर्मा ने aajkadinnews.com को बताया की  फिल्म निर्माण में तकरीबन तीन माह का वक्त लगा। बड़ी बात यह है कि रतलाम जैसे छोटे से शहर में बनी पहली फिल्म है जिसमें 5.1 डॉल्बी साउंड होगा। इसी तरह मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन स्तर पर पहली बार फ्रिक्शन फिल्म बनी है जबकि प्रायः डॉक्यूमेंट्री ही बनती आई हैं। यह पहला मौका है जब शासन स्तर पर बनी कोई फिल्म बढ़े थिएटर (NY सिरीज) पर रिलीज होगी। रिलीज होने के बाद फिल्म हरीश दर्शन शर्मा के यू-ट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है।

सवा आठ मिनट की फिल्म का डायरेक्शन, एडिटिंग और म्यूजिक भी हरीश दर्शन शर्मा का है। दो दोस्तों की इस कहानी के सभी किरदारों की भूमिका रतलाम के ही कलाकारों ने निभाई है। इसमें जिले के कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड व प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी विनोद मीणा, टी-स्टाल संचालक मदन डोडियार, नगर निगमकर्मी रवि गोसर, सेवानिवृत्ति रीडर-टू-कलेक्टर नरेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय व अलावा सालाखाड़ी पुलिस चौकी का चीता फोर्स प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा विधायक चेतन्य काश्यप भी दिखाई देंगे। गीत को रतलाम के ही बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने स्वरबद्ध किया है।

ये लोकेशन नजर आएगी

आरोग्यम हॉस्पिटल, एसआर फिटनेस जिम, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सालाखेड़ी पुलिस चौकी, डीआरपी लाइन का परेड ग्राउंड।

फिल्म बेखबर नशा मुक्त भारत की दिशा में एक और सार्थक प्रयास

नशे से सिर्फ एक जिंदगी ही खराब नहीं होती बल्कि नशा करने वाले का परिवार बर्बाद हो जाता है। इसका प्रतिकूल असर समाज पर भी पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेकर रतलाम से विश्व रिकॉर्ड बना। यह मूवी भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उद्देश्य यही है कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और प्रेरित हों और जो लोग नशे की गिरफ्त में हैं वे इसके साइड इफेक्ट को समझें और उससे मुक्त हों।

गोपाल चंद डाड, कलेक्टर, रतलाम

whatsapp group
Related news