शराब परिवहन में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जप्त,
जनकपुर | पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जनकपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर विजय सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान 03 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाखनटोला निवासी संजय वर्मा अपने घर से अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए जनकपुर की ओर आने वाला है।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी जनकपुर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर मनेन्द्रगढ़ तिराहा, जनकपुर के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद आरोपी संजय वर्मा उम्र 37 वर्ष, निवासी लाखनटोला, चौकी कुंवारपुर, थाना जनकपुर को बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल से आते हुए पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक झोले में रखे 05- 05 लीटर के दो प्लास्टिक डिब्बों में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 है। शराब परिवहन में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल, अनुमानित कीमत ₹30,000, को भी जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके वारिसानों को दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जप्त सामग्री
? कच्ची महुआ शराब — 10 लीटर — ₹2,000
? बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल — ₹30,000
? कुल जप्ती — ₹32,000
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी जनकपुर उप निरीक्षक विजय सिंह, प्र.शि. उप निरीक्षक कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. लाल सिंह पवार, आरक्षक दीपक मिंज, आरक्षक गोविन्द साहू, सूर्यपाल सिंह एवं सहायक आरक्षक विष्णु यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जनकपुर पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।




पाठकों की टिप्पणियां 0