LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
26 Nov 2026
ब्रेकिंग

भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 26 नवम्बर 2026

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधेयक के प्रस्तावित संशोधन के अनुमोदन के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0