LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी : मनरेगा की लंबित मजदूरी राशि राज्य से जारी, श्रमिकों के खातों में अगले एक-दो दिनों में पहुंचेगी राशि

एमसीबी : मनरेगा की लंबित मजदूरी राशि राज्य से जारी, श्रमिकों के खातों में अगले एक-दो दिनों में पहुंचेगी राशि
एमसीबी : मनरेगा की लंबित मजदूरी राशि राज्य से जारी, श्रमिकों के खातों में अगले एक-दो दिनों में पहुंचेगी राशि। फोटो: आज का दिन न्यूज़

वीबी जी राम जी योजना के लिए भी पर्याप्त राशि उपलब्ध, मजदूरी एवं अन्य मदों के भुगतान में किसी प्रकार की वित्तीय समस्या नहीं

एमसीबी/06 अगस्त 2026

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार द्वारा पूर्व से लंबित समस्त मजदूरी राशि राज्य शासन को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही श्रमिकों के बैंक खातों में राशि जमा करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा चुकी हैं तथा आगामी एक-दो सप्ताह के भीतर सभी रोजगार प्राप्त श्रमिकों के बैंक खातों में मजदूरी की राशि जमा हो जाएगी।

मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्य संचालित किए जाते हैं। इन कार्यों में लगे श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा लंबित मजदूरी राशि जारी किए जाने से भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है और श्रमिकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत भी राज्य शासन को अग्रिम रूप से पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी गई है। इसके फलस्वरूप फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) तैयार होने के उपरांत नियमानुसार तत्काल मजदूरी भुगतान किया जा रहा है। इससे योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो रहा है।

Advertisement
Ads3articlepage

संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान अथवा योजना के अन्य मदों के भुगतान के लिए किसी प्रकार की वित्तीय समस्या नहीं है। आवश्यक धनराशि उपलब्ध होने के कारण सभी स्वीकृत भुगतान निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमानुसार नियमित रूप से किए जा रहे हैं। इसलिए श्रमिकों अथवा जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की भ्रांति या आशंका रखने की आवश्यकता नहीं है।

सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे इस संबंध में योजना से जुड़े श्रमिकों तथा आम नागरिकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि मजदूरी भुगतान को लेकर किसी प्रकार की भ्रामक सूचना का प्रसार न हो तथा पात्र श्रमिकों तक शासन की यह महत्वपूर्ण जानकारी समय पर पहुंचे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0