LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
13 Aug 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी : अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 1 टिपर जब्त

एमसीबी : अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 1 टिपर जब्त
एमसीबी : अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 1 टिपर जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एमसीबी/ 13 अगस्त 2026

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुररू जिला कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में तहसील मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम-घुटरा, हस्तिनापुर और चैनपुर क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। टीम ने मुरुम, मिट्टी (ईंट) और रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 नाग ट्रैक्टर और 1 नाग टिपर को रंगे हाथों पकड़ा।

खनिज विभाग ने इन सभी वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा करवा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 और छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0