LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
11 Aug 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी : तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 11 दुकानों से वसूला 2,200 रुपये जुर्माना

एमसीबी : तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 11 दुकानों से वसूला 2,200 रुपये जुर्माना
एमसीबी : तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 11 दुकानों से वसूला 2,200 रुपये जुर्माना। फोटो: आज का दिन न्यूज़

कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई, स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने की दी सख्त हिदायत

एमसीबी/11 अगस्त 2026

लेक्टर के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मनेन्द्रगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जांच एवं चालानी कार्रवाई की।

संयुक्त टीम द्वारा मनेन्द्रगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने एनएच-43, नदी पार मनेन्द्रगढ़ तथा पीडब्ल्यूडी तिराहा के आसपास संचालित ठेला, होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकान, चाय ठेला, पान दुकान एवं गुमटियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री करते पाए गए दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 की धारा 4 एवं 6 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 11 पान ठेला, रेस्टोरेंट, किराना स्टोर, गुमटियों, होटल एवं चाय दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 2,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के साथ ही संबंधित दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
संयुक्त टीम ने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू की लत से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जानकारी संबंधित विभाग को दें।

कार्रवाई के दौरान कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति चौहान, डॉ. विक्की टोप्पो (स्वास्थ्य विभाग), खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा सहित पुलिस दल मौजूद रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0