LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, तीन माह में 1000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त सोनोग्राफी,

मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, तीन माह में 1000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त सोनोग्राफी,
मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, तीन माह में 1000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त सोनोग्राफी, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

निजी लैब में 1500 रुपये तक खर्च से मिली राहत, सरकारी अस्पताल में मिल रही निशुल्क जांच और बेहतर मातृत्व सेवाएं

मनेंद्रगढ़, 15 जुलाई 2026। मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल, मई और जून) में अस्पताल में 1,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी की गई है। इस उपलब्धि ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत किया है।Example Image

कुछ समय पहले तक क्षेत्र की अधिकांश गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ता था, जहां एक जांच पर करीब 1,500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। अब यही सुविधा 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होने से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मातृत्व सेवाओं को मिली नई मजबूती

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की पहल के अनुरूप अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। आधुनिक जांच उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन के कारण अब अधिक से अधिक मरीज सरकारी अस्पताल का रुख कर रहे हैं।

अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रारंभिक पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुरक्षित मातृत्व अभियान को नई गति मिली है।

समय पर सोनोग्राफी से सुरक्षित मातृत्व

Advertisement
Ads3articlepage

चिकित्सकों के अनुसार गर्भावस्था की पहली तिमाही में सोनोग्राफी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इससे गर्भस्थ शिशु के विकास, गर्भ की स्थिति और संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चल जाता है, जिससे आवश्यक चिकित्सा हस्तक्षेप संभव हो पाता है।

बेहतर प्रबंधन का दिखा असर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में अस्पताल में जांच, उपचार और परामर्श की बेहतर व्यवस्था विकसित की गई है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पहली तिमाही में 1,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की मुफ्त सोनोग्राफी की जा चुकी है। आने वाले समय में भी प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा

निशुल्क जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के कारण मनेंद्रगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर लगातार बढ़ रहा है। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक राहत मिली है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु जन्म को भी बढ़ावा मिला है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0