नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद
नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 226 बटालियन सीआरपीएफ की सी कंपनी ने गोमगुड़ा क्षेत्र के पोडियमपारा में एंबुश ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के एक डंप साइट का पता लगाया।
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का है लक्षय
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा अब अंतिम चरण में है। 31 मार्च 2026 तक इसे पूरी तरह समाप्त करना है। सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई, विकास कार्यों और पुनर्वास नीति के चलते 1300 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बस्तर अब हिंसा से मुक्त होकर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है।
Aaj ka din 












