LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Sep 2026
ब्रेकिंग

महंत से मिले शेख इस्माइल, चिरमिरी के मुद्दों पर रखी बात...

महंत से मिले शेख इस्माइल, चिरमिरी के मुद्दों पर रखी बात...
महंत से मिले शेख इस्माइल, चिरमिरी के मुद्दों पर रखी बात... । फोटो: आज का दिन न्यूज़

रेल सुविधा, उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय समस्याओं पर चर्चा; 18 सितंबर को चिरमिरी आने का आश्वासन...

मनेंद्रगढ़। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महासचिव एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेख इस्माइल ने कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत से मुलाकात की। इस दौरान चिरमिरी सहित जिले की प्रमुख समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

शेख इस्माइल ने चिरमिरी से रायपुर, नागपुर, कटनी-सीधी ट्रेन, रीवा-चिरमिरी ट्रेन को प्रतिदिन चलाने और नए चिरमिरी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की मांग रखी। नागपुर में जबलपुर एवं दिल्ली की ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा भी उठाया गया।

इसके अलावा चिरमिरी में उद्योग स्थापना और रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था, नगरीय क्षेत्रों में खराब सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्या, कर्मचारियों के लंबित वेतन तथा आदिवासी भूमि से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गई।

शेख इस्माइल ने क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर पहल करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सांसद के चिरमिरी दौरे का मुद्दा भी उठा

मुलाकात के दौरान चिरमिरी के लोगों की सांसद के क्षेत्रीय दौरे को लेकर अपेक्षाओं का मुद्दा भी रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में सांसद का चिरमिरी दौरा महत्वपूर्ण है।

मुद्दों को सुनने के बाद चरण दास महंत एवं ज्योत्सना महंत ने 18 सितंबर को चिरमिरी आने का आश्वासन दिया।

इस दौरान एमसीबी जिला आईटी सेल प्रभारी देवेंद्र जैन, शहरी प्रभारी सुक्खू राम ध्रुवे, ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष रमजान खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0