LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Oct 2026
ब्रेकिंग

कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ’मातृशक्ति के पर्व में महतारी वंदन की राशि से की मां दुर्गा की स्थापना

कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ’मातृशक्ति के पर्व में महतारी वंदन की राशि से की मां दुर्गा की स्थापना
कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ’मातृशक्ति के पर्व में महतारी वंदन की राशि से की मां दुर्गा की स्थापना। फोटो: आज का दिन न्यूज़

खैरी के डकईपारा में लाभार्थी महिलाओं ने संभाली दुर्गा पूजा की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

कोरिया, 12 अक्टूबर, 2026

मातृशक्ति की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने सामूहिक सहभागिता की पहल की है। कोरिया जिले की पटना तहसील के ग्राम खैरी स्थित डकईपारा में महिलाओं ने योजना से मिली राशि का योगदान देकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है।

खैरी-डकईपारा में हर वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। इस बार महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने एकजुट होकर प्रतिमा स्थापना और दुर्गा पूजा के आयोजन की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है।

'दुर्गा पूजा महिला समिति' की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनवानी और सचिव अर्पणा मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि मातृशक्ति की आराधना का पर्व है। इसी भावना से गांव की महिलाओं ने सामूहिक निर्णय लिया कि इस वर्ष वे सब मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करेंगी और धूमधाम से पूजा का आयोजन करेंगी। इसके लिए महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि में से योगदान दिया है।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि सेवा अनेक रूपों में की जा सकती है। इसी विचार के साथ वे एकत्र हुईं और गांव के धार्मिक आयोजन में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। उनके लिए यह आयोजन आस्था के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी बना है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक मदद मिली है। इस सहायता के भरोसे वे इस बार नवरात्रि पर्व के आयोजन में अपना योगदान दे पा रही हैं। महिलाओं की यह पहल गांव की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ उनकी एकजुटता और सामूहिक सहभागिता को भी दर्शाती है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0