LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में खरीफ की रफ्तार तेज, 33.50 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी; किसानों को 9.22 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.12 लाख क्विंटल बीज वितरित,

छत्तीसगढ़ में खरीफ की रफ्तार तेज, 33.50 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी; किसानों को 9.22 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.12 लाख क्विंटल बीज वितरित,
छत्तीसगढ़ में खरीफ की रफ्तार तेज, 33.50 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी; किसानों को 9.22 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.12 लाख क्विंटल बीज वितरित,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खाद-बीज वितरण की सतत निगरानी, किसानों को 6,633 करोड़ रुपये से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण,

रायपुर, 22 जुलाई 2026। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही खरीफ सीजन की खेती-किसानी ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जुलाई तक राज्य में 48.69 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। कृषि विभाग के अनुसार धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली और रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बुवाई तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश: किसानों को समय पर मिले खाद-बीज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार प्रमाणित खाद और बीज आसानी से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने तथा सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

9.22 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.12 लाख क्विंटल बीज का वितरण

कृषि विभाग के अनुसार अब तक किसानों को 9.22 लाख मीट्रिक टन उर्वरक तथा 4.12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं।

बीज वितरण लक्ष्य: 4.95 लाख क्विंटल

भंडारण: 4.70 लाख क्विंटल

Advertisement
Ads3articlepage

अब तक वितरण: 4.12 लाख क्विंटल (लगभग 83%)

उधर, खरीफ सीजन के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 14.57 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया है और 9.22 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 59 प्रतिशत है।

प्रदेश में 389.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

22 जुलाई सुबह तक राज्य में 389.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है, जबकि पिछले 10 वर्षों के आधार पर इसी अवधि की औसत वर्षा 421.5 मिमी रही है। प्रतिवेदित अवधि में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

किसानों को 6,633 करोड़ रुपये से अधिक का कृषि ऋण

राज्य सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से खरीफ 2026 सीजन में 21 जुलाई तक किसानों को 6,633.71 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह राशि 5,560.34 करोड़ रुपये थी। इस वर्ष सरकार ने 8,800 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0