LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Oct 2026
ब्रेकिंग

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने खंगाला जिला कोषालय का स्ट्रांग रूम, मुद्रांकों और बहुमूल्य सामग्रियों का किया सत्यापन

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने खंगाला जिला कोषालय का स्ट्रांग रूम, मुद्रांकों और बहुमूल्य सामग्रियों का किया सत्यापन
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने खंगाला जिला कोषालय का स्ट्रांग रूम, मुद्रांकों और बहुमूल्य सामग्रियों का किया सत्यापन। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पंजियों से कराया भौतिक मिलान, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण की भी ली जानकारी

मनेंद्रगढ़। एमसीबी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मंगलवार को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां सुरक्षित रखी महत्वपूर्ण सामग्रियों और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के सहायक नियम-39 के प्रावधानों के तहत कलेक्टर सुबह 10:15 बजे स्ट्रांग रूम पहुंचीं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे अदालती एवं गैर-अदालती मुद्रांकों सहित अन्य बहुमूल्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने उपलब्ध सामग्रियों का जिला कोषालय में संधारित संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों से मिलान भी कराया।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और अभिलेखों के संधारण की भी जांच

कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने स्ट्रांग रूम में रखी सामग्रियों की व्यवस्था के साथ-साथ अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कोषालय अधिकारी से विभिन्न व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी मनबोध राम यादव से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोषालय से जुड़े सभी कार्यों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों और बहुमूल्य सामग्रियों के सुरक्षित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी सहित कोषालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0