LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
19 Oct 2026
ब्रेकिंग

अपनी संस्कृति को खत्म नहीं होने दूंगा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान,

अपनी संस्कृति को खत्म नहीं होने दूंगा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान,
अपनी संस्कृति को खत्म नहीं होने दूंगा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी में महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापना का आश्वासन, 185 करोड़ के अमृत जल मिशन और 56 करोड़ की विद्युत परियोजना का किया उल्लेख

चिरमिरी। डोमन हिल स्थित क्षत्रिय भवन में क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। मां काली की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान मंत्री ने संस्कृति संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और चिरमिरी के विकास को लेकर अपनी बात रखी।

मंत्री ने गरबा महोत्सव के दौरान सोशल मीडिया पर हुई टीका-टिप्पणी का संदर्भ देते हुए कहा कि कुछ लोग हमारी संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजा जैसे आयोजन समाज को जोड़ने और परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप सिंह, महाराणा सांगा और पृथ्वीराज चौहान जैसे महापुरुषों का स्मरण भी किया।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन

क्षत्रिय समाज के आग्रह पर मंत्री ने महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अगले शस्त्र पूजा कार्यक्रम तक प्रतिमा स्थापना का कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्रतिमा की लागत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है।

समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भवन निर्माण के लिए स्वीकृत 37 लाख रुपये और मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि पर मंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही चिरमिरी में बेरोजगारी की समस्या पर ध्यान देने की मांग की।

पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

मंत्री ने चिरमिरी में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए अमृत जल मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 185 करोड़ रुपये की स्वीकृति की जानकारी दी। उन्होंने 56 करोड़ रुपये की लागत से पांच विद्युत सबस्टेशन बनाए जाने की योजना का भी जिक्र किया।

इसके अलावा जिला अस्पताल के कायाकल्प, 150 से अधिक स्टाफ की व्यवस्था, एक हजार लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर और सड़क निर्माण कार्यों का उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि चिरमिरी में बदलाव की प्रक्रिया जारी है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, राम लखन सिंह, बृजेश सिंह, राजू नायक, रमन सिंह सहित क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0