LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Jul 2026
ब्रेकिंग

विधानसभा परिसर से हरित संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत लगाया रुद्राक्ष का पौधा,

विधानसभा परिसर से हरित संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत लगाया रुद्राक्ष का पौधा,
विधानसभा परिसर से हरित संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत लगाया रुद्राक्ष का पौधा, । फोटो: आज का दिन न्यूज़
पावस सत्र के दौरान सभी विधायकों ने माताओं के नाम पर किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का लिया संकल्प

रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित विधानसभा के सभी सदस्यों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने अभियान के लिए बनाए गए विशेष सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

'एक पेड़ मां के नाम' बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आज देशभर में जनआंदोलन बन चुका है। यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी मां के नाम पर पौधा लगाता है, तो उससे भावनात्मक जुड़ाव भी बनता है और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी स्वतः निभाई जाती है। विधानसभा परिसर से दिया गया यह संदेश पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा करेगा।

जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और जैव विविधता के संकट के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध है और वन संरक्षण, जल संरक्षण तथा जनभागीदारी आधारित पर्यावरण अभियानों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव (वन एवं जलवायु परिवर्तन) मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0