गौरेला पेंड्रा मरवाही : नल जल योजना के संचालन-संधारण के लिए पंचायतों को दिया गया प्रशिक्षण
जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के संचालन एवं संधारण के लिए पंचायतों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद कार्यालय गौरेला के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, वार्ड पंच, ग्राम जल एवम स्वच्छता समिति और पंप ऑपरेट उपस्थित हुए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पाइप से जलापूर्ति की आवश्यकता, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, एफएचटीसी के लाभ, हर घर जल प्रमाणीकरण प्रक्रिया। ग्राम जल एवम स्वच्छता समिति और ग्राम पंचायत की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षार्थियों को जल जीवन मिशन के तहत योजना के प्रकार, जल स्रोतों के प्रकार, जल गुणवत्ता निगरानी में सामुदायिक भूमिका, जल सखियों की भूमिका एवं जल गुणवत्ता परीक्षण कर विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना सिखाया गया। उन्हें अशुद्ध जल से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं बीमारियों तथा रोकथाम हेतु क्लोरीनेटर का महत्व, दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक रख रखाव, स्रोत स्थिरता में ग्राम पंचायत और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका एवं उनके जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।
Aaj ka din 












