LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में 30 जुलाई को होगा चयन ट्रायल,

कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में 30 जुलाई को होगा चयन ट्रायल,
कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में 30 जुलाई को होगा चयन ट्रायल,। फोटो: आज का दिन न्यूज़
12 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं ले सकेंगे भाग, चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट, आवास और दुर्घटना बीमा की सुविधा,

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर (खेल एवं युवा कल्याण), जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा संचालित खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में सत्र 2026-27 के लिए 30 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे कबड्डी चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि केंद्र का संचालन भारत सरकार और राज्य शासन के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। चयन ट्रायल में जिले के 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।

Advertisement
Ads3articlepage

चयनित खिलाड़ियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र तथा शारीरिक दक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से खेल किट, खेल परिधान, निःशुल्क आवास, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे बेहतर खेल वातावरण में अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

जिला खेल अधिकारी ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रशिक्षकों एवं विद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह चयन ट्रायल खिलाड़ियों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0