LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Oct 2026
ब्रेकिंग

नौकरी लगाने के नाम पर 13.69 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए

नौकरी लगाने के नाम पर 13.69 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए
नौकरी लगाने के नाम पर 13.69 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष कुमार सारथी निवासी आमापारा, थाना बैकुण्ठपुर द्वारा शिकायत की गई थी कि अनुराधा भगत एवं अन्य के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 14 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है और पैसा वापस मांगने पर झूठे मामले में फंसाने व हत्या करने की धमकी दी जा रही है।
शिकायत जांच पर पाया गया कि अनावेदकगण अनुराधा भगत, राजकुमार लकड़ा, जोखनलाल एवं डा. प्रकाश अनंत के द्वारा छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक संतोष कुमार सारथी से 16 अप्रैल 2024 से 28 मार्च 2025 तक कई किश्तों में नगद एवं बैंक खाते के माध्यम से कुल 13,69,000/- रूपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
जांच पर अपराध प्रमाणित पाए जाने से अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 318(4), 351(3), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. अनुराधा लकड़ा पति राजकुमार लकड़ा उम्र 32 साल, सा. कछार थाना धौरपुर जिला सरगुजा, हाल मुकाम बंगाली चौक बौरीपारा अंबिकापुर
2. जोखन लाल पिता स्व. बैजनाथ उम्र 61 साल, सा. सरभोका गोहला सरई थाना पटना, हाल मुकाम बाबू कॉलोनी प्रेमाबाग बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया

दोनों आरोपियों को 15 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0