LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Oct 2026
ब्रेकिंग

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूक

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूक। फोटो: आज का दिन न्यूज़

 

मनेंद्रगढ़ ।

युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीयन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 17 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की छात्राओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की पात्रता तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अर्चना वैष्णव, टी. विजय गोपाल राव, छात्रा नोडल तनुश्री जाना, बीएलओ सीता सेन, प्रेमशिला केसरवानी, अंशु शर्मा, राहुल सिंह एवं चांदनी राज ने छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने मतदाता पंजीयन से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बताया गया कि 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अग्रिम रूप से मतदाता पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार पात्रता पूरी होने पर मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य युवाओं को पंजीयन की प्रक्रिया से समय रहते परिचित कराना है, ताकि पात्र होने पर वे लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग कर सकें।

अभियान के माध्यम से छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक करने तथा उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करने का संदेश दिया गया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0