LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Sep 2026
ब्रेकिंग

ई-ऑफिस में लोक स्वास्थ्य विभाग का शानदार प्रदर्शन, मंत्रालय स्तर पर प्रथम स्थान,

ई-ऑफिस में लोक स्वास्थ्य विभाग का शानदार प्रदर्शन, मंत्रालय स्तर पर प्रथम स्थान,
ई-ऑफिस में लोक स्वास्थ्य विभाग का शानदार प्रदर्शन, मंत्रालय स्तर पर प्रथम स्थान,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मई-जून-जुलाई की तिमाही में नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण में हासिल किया पहला स्थान, जुलाई में भी विभाग रहा अव्वल,

मनेंद्रगढ़ । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने मई, जून एवं जुलाई 2026 की तिमाही में छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्तर पर नस्तियों के निराकरण में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

विभाग की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का सिलसिला जुलाई माह में भी जारी रहा। जुलाई 2026 में भी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण में मंत्रालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समयबद्ध कार्यप्रणाली बनी उपलब्धि का आधार

ई-ऑफिस व्यवस्था के प्रभावी उपयोग से शासकीय कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में विभाग को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। नस्तियों के निराकरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं डिजिटल बनाए जाने से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कार्यों की निगरानी एवं प्रगति सुनिश्चित करना आसान हुआ है।Example Image

विभाग की यह उपलब्धि केवल किसी एक अधिकारी या शाखा के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक कार्यक्षमता, टीम भावना, जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता और ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग का परिणाम है।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग की इस उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण किया जाना शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, टीम भावना और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विभागीय कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार और बेहतर प्रशासन की दिशा में प्रेरणादायी हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की यह लगातार सफलता डिजिटल कार्यप्रणाली को अपनाने और शासकीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन की दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0