LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Aug 2026
ब्रेकिंग

डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा नामकरण; 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगेगी

डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा नामकरण; 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगेगी
डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा नामकरण; 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगेगी। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले— आधुनिक थोक बाजार से व्यापार, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति, प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

रायपुर, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायपुर स्थित डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि परिसर का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया जाएगा तथा यहां 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनके नाम पर इस आधुनिक व्यापारिक परिसर का नामकरण राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि व्यापार और रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना विकसित होती है, वहां आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं, निवेश बढ़ता है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। डुमरतराई का यह अत्याधुनिक थोक बाजार रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापार को नई गति देगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस परिसर में चौड़ी सड़कें, पर्याप्त पार्किंग, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और आधुनिक व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह परियोजना व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के साथ 'ईज ऑफ लिविंग' को भी समान महत्व दे रही है और व्यापार, उद्योग तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापारिक अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में जिस आधुनिक थोक बाजार की परिकल्पना की गई थी, वह अब साकार हो गई है। इससे व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह परियोजना गुणवत्ता, नवाचार और जनसेवा के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो प्रदेश में व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन को नई दिशा देगी।

दो चरणों में विकसित हुआ आधुनिक बाजार

डुमरतराई थोक बाजार का विकास दो चरणों में किया गया है। पहले चरण में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से 536 व्यावसायिक दुकानें एवं हॉल बनाए गए, जबकि दूसरे चरण में लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया। दोनों चरण पूरे होने के बाद प्रदेश को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त थोक व्यापारिक परिसर की सौगात मिली है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0