LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Jun 2026
ब्रेकिंग
सूरजपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 3 ट्रेलर जब्त,भैयाथान के किसानों को बड़ी सौगात: बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण के लिए 4.94 करोड़ मंजूर, 464 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ,भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर रायपुर में मंथन: कृषि और फूड प्रोसेसिंग निर्यात बढ़ाने पर संसदीय समिति का फोकस,डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: E-HRMS पोर्टल से होगी राजस्व अमले की निगरानी, 15 अगस्त तक पूरा करना होगा पट्टा सर्वे,10 दिन में 4 हजार जांचें: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से मनेंद्रगढ़ का अटल आरोग्य लैब बना मरीजों का भरोसा

डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: E-HRMS पोर्टल से होगी राजस्व अमले की निगरानी, 15 अगस्त तक पूरा करना होगा पट्टा सर्वे,

छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा मजबूत करेगी। E-HRMS पोर्टल के जरिए राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की निगरानी होगी। 15 अगस्त तक पट्टा सर्वे पूरा करने के निर्देश।

डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: E-HRMS पोर्टल से होगी राजस्व अमले की निगरानी, 15 अगस्त तक पूरा करना होगा पट्टा सर्वे,
डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: E-HRMS पोर्टल से होगी राजस्व अमले की निगरानी, 15 अगस्त तक पूरा करना होगा पट्टा सर्वे,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट कर दिया कि जमीन संबंधी रिकॉर्ड की सुरक्षा, अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही और पात्र हितग्राहियों को समय पर पट्टा वितरण सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री श्री वर्मा ने डिजिटल भू-अभिलेखों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या साइबर खतरे को रोकने के लिए मजबूत और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी रिकॉर्ड आम नागरिकों की महत्वपूर्ण संपत्ति से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके संरक्षण और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के लिए E-HRMS (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल विकसित करने का निर्णय लिया गया। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की पदस्थापना, अवकाश, विभागीय जांच, गोपनीय प्रतिवेदन और अचल संपत्ति संबंधी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

राजस्व मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) तथा राजस्व निरीक्षकों की सूची तलब की है। इसके साथ ही एक ही हल्का में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पटवारियों का पूरा ब्यौरा भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे प्रशासनिक कसावट और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नगरीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से चल रहे पट्टा वितरण अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने सभी आवश्यक सर्वे कार्य 15 अगस्त 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को समय पर पट्टा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में शासकीय जमीनों के बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन शासकीय भूमियों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है, उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। साथ ही लीज पर दी गई भूमि की समीक्षा कर नियमानुसार शुल्क निर्धारण करने के निर्देश दिए, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि हो सके।

इसके अलावा जियो-रेफरेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को तेजी से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार से जुड़े मामलों की जिलेवार समीक्षा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, स्वामित्व योजना के तहत कार्ड वितरण, जमीन आबंटन, आकाशीय बिजली से बचाव और रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में एसईसीएल भू-अर्जन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजस्व विभाग की इस समीक्षा बैठक को प्रशासनिक सुधार, डिजिटल निगरानी और भूमि प्रबंधन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 

आपकी राय

यह खबर कैसी लगी?

आपकी प्रतिक्रिया हमें बेहतर पत्रकारिता में मदद करती है।

चर्चा

पाठकों की टिप्पणियां 0

अपनी राय लिखें

अपनी टिप्पणी लिखें