LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

धमतरी : सेवा सेतु ने बनाई सरकारी सेवाएं सरल, घर बैठे मिला निवास प्रमाण पत्र,डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन और समयबद्ध सेवा से नागरिकों का बढ़ा भरोसा, समय

धमतरी : सेवा सेतु ने बनाई सरकारी सेवाएं सरल, घर बैठे मिला निवास प्रमाण पत्र,डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन और समयबद्ध सेवा से नागरिकों का बढ़ा भरोसा, समय
धमतरी : सेवा सेतु ने बनाई सरकारी सेवाएं सरल, घर बैठे मिला निवास प्रमाण पत्र,डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन और समयबद्ध सेवा से नागरिकों का बढ़ा भरोसा, समय। फोटो: आज का दिन न्यूज़

धमतरी, 13 जुलाई 2026

शासन की डिजिटल सेवा पहल “सेवा सेतु - जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी माध्यम बन रही है। अब विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों एवं सेवाओं के लिए नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल दस्तावेज सत्यापन तथा समयबद्ध सेवा प्रदाय से लोगों का जीवन अधिक सरल और सुविधाजनक हुआ है।
           

धमतरी जिले के कुरूद तहसील के निवासी श्री सागर भी इस डिजिटल परिवर्तन का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों में शामिल हैं। उन्हें एक आवश्यक शासकीय कार्य के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले इस प्रकार का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय में कई बार जाना पड़ता था। आवेदन जमा करने, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे। कई बार लंबी कतारों में प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, जिससे दैनिक कार्य भी प्रभावित होते थे।
         

सेवा सेतु पोर्टल के बारे में जानकारी मिलने के बाद श्री सागर ने स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने का निर्णय लिया। उन्होंने पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर संबंधित दस्तावेज अपलोड किए। आवेदन प्राप्त होते ही विभाग द्वारा दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनका आवेदन स्वीकृत हुआ तथा डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रमाण पत्र डाउनलोड कर उसकी प्रति प्रिंट की और आवश्यक शासकीय कार्य में उसका सफलतापूर्वक उपयोग किया।
           

Advertisement
Ads3articlepage

श्री सागर बताते हैं कि सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। उन्हें कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े, समय और यात्रा व्यय की बचत हुई तथा निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उनके अनुसार यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि इससे सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंच रही हैं।
         

वे कहते हैं, “सेवा सेतु के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र बनवाना अब बहुत आसान हो गया है। घर बैठे आवेदन करने से समय और पैसे दोनों की बचत हुई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही और प्रमाण पत्र भी समय पर मिल गया। यह वास्तव में नागरिक हित में शुरू की गई एक उत्कृष्ट डिजिटल पहल है।”
           

सेवा सेतु पोर्टल शासन की सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवा वितरण की प्रतिबद्धता को साकार कर रहा है। यह पहल नागरिकों को तकनीक के माध्यम से समयबद्ध, विश्वसनीय और सहज सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ कम करने तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवा सेतु वास्तव में नागरिक सुविधा को केंद्र में रखकर विकसित की गई ऐसी व्यवस्था है, जो डिजिटल भारत के सपने को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0