LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी में वर्षों से बंद सिटी बस सेवा फिर शुरू करने की मांग तेज, युवा कांग्रेस नेता पीयूष ताम्रकार ने एमसीबी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

चिरमिरी में वर्षों से बंद सिटी बस सेवा फिर शुरू करने की मांग तेज, युवा कांग्रेस नेता पीयूष ताम्रकार ने एमसीबी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,
चिरमिरी में वर्षों से बंद सिटी बस सेवा फिर शुरू करने की मांग तेज, युवा कांग्रेस नेता पीयूष ताम्रकार ने एमसीबी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

बारिश के मौसम में छात्रों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को हो रही भारी परेशानी, बैकुंठपुर–मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नियमित बस संचालन की भी उठाई मांग

चिरमिरी | आज का दिन न्यूज

भारतीय युवा कांग्रेस के नेता पीयूष ताम्रकार ने चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी सिटी बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर एमसीबी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बैकुंठपुर–मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नियमित बस संचालन सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि यह सेवा बंद होने से हजारों नागरिक रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि सिटी बस सेवा बंद होने के कारण बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी के बीच प्रतिदिन आवागमन करने वाले छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और श्रमिकों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु के चलते स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। सार्वजनिक परिवहन के अभाव में लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में विशेष रूप से डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बरतुंगा, गेल्हापानी तथा आसपास के क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इन इलाकों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और बैकुंठपुर आते-जाते हैं, लेकिन नियमित और सस्ती बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पीयूष ताम्रकार ने यह भी कहा कि जब सिटी बस सेवा संचालित थी, तब नागपुर रोड रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को शहर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक एवं किफायती परिवहन उपलब्ध रहता था। सेवा बंद होने के बाद यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्षों से बंद सिटी बस सेवा को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने तथा बैकुंठपुर–मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नियमित बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0