LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
23 Jul 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी के डोमिनहिल-गेल्हापानी मार्ग पर मिला भालू का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग,

चिरमिरी के डोमिनहिल-गेल्हापानी मार्ग पर मिला भालू का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग,
चिरमिरी के डोमिनहिल-गेल्हापानी मार्ग पर मिला भालू का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एफडीए प्लांटेशन के पास सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी मौत की वजह स्पष्ट

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी वन परिक्षेत्र में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। डोमिनहिल से गेल्हापानी जाने वाले मार्ग पर एफडीए प्लांटेशन के समीप सड़क किनारे भालू मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रविवार को राहगीरों ने सड़क किनारे भालू का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।Example Image

वन विभाग ने भालू के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भालू की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी वाहन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

चिरमिरी वन परिक्षेत्र के रेंजर ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0