LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Aug 2026
ब्रेकिंग

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट, धर्म, संस्कृति और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट, धर्म, संस्कृति और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट, धर्म, संस्कृति और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा। फोटो: आज का दिन न्यूज़

धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की सराहना, बस्तर में सकारात्मक बदलाव और माँ कोत्रावै मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का दिया आमंत्रण

रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा निवास में सौजन्य भेंट की। इस दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकार, व्यक्तित्व निर्माण और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में पारित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने 13 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों 'सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर' से सम्मानित होने पर डॉ. प्रेमासाई महाराज को बधाई दी। उन्होंने धर्म, संस्कृति, सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

चर्चा के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास, शांति और समृद्धि की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा बलों के प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। साथ ही, बस्तर में आयोजित दिव्य दरबार और हिंदू जगाओ भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रमाण है।

भेंट के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को भारत के प्रथम माँ कोत्रावै मंदिर के निर्माण और आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी देते हुए आमंत्रित किया। डॉ. रमन सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0