कॉग्रेस के चिरमिरी ब्लाक अध्यक्ष शिवांश जैन ने होली के पावन अवसर पर पुलिस जवानों को किया स्वंल्पाहार का वितरण...

कॉग्रेस के चिरमिरी ब्लाक अध्यक्ष शिवांश जैन ने होली के पावन अवसर पर पुलिस जवानों को किया स्वंल्पाहार का वितरण...

चिरमिरी । होली के त्योहार के दिन शहर की सुरक्षा व्यवस्था में दिन-रात ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  युवा समाजसेवी शिवांश जैन एवं उनके साथियों द्वारा उनके लिए स्वंल्पाहार का वितरण कराया गया।

शिवांश जैन ने इस अवसर पर कहा, होली के दिन सभी त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं
एवं सारी दुकानें बंद रहती हैं ।

“हमारे पुलिस जवान त्योहारों के दिन भी बिना रुके भूखे प्यासे अपनी ड्यूटी निभाते हैं ताकि हम सब सुरक्षित और खुशी से होली मना सकें। यह छोटा-सा प्रयास उनकी मेहनत और समर्पण के प्रति हमारी ओर से आभार व्यक्त करने का माध्यम है।”

यह सेवा-भावना भरा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला रहा और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने श्री जैन के इस नेक प्रयास की सराहना की।
   

इस कार्यक्रम में शिवांश जैन के साथ उनके सहयोगी साथ नितिन सिंह, संजय सिदार, सुधीर अग्रवाल विक्की उपस्थित रहे।