LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी की बेटी माही गुप्ता ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 530 अंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान,

चिरमिरी की बेटी माही गुप्ता ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 530 अंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान,
चिरमिरी की बेटी माही गुप्ता ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 530 अंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित, बोले— माही की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा,

चिरमिरी। चिरमिरी के बड़ी बाजार क्षेत्र की होनहार छात्रा माही गुप्ता ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 530 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे चिरमिरी में खुशी का माहौल है और परिवार सहित शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।

माही की सफलता पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उनके बड़ी बाजार स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर माही को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि माही की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास से हर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल माही और उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे चिरमिरी और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

Advertisement
Ads3articlepage

उन्होंने कहा कि माही जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि माही भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज व देश की सेवा करेंगी।

मंत्री ने माही के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई सफलताएं अर्जित करें और अपने माता-पिता, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करती रहें।

माही गुप्ता की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0