चिरमिरी पुलिस ने 830 रुपए नकद राशि व सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चिरमिरी पुलिस ने 830 रुपए नकद राशि व सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चिरमिरी । चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह ने विशेष अभियान चलाकर हल्दीबाड़ी निवासी हनुमान प्रसाद तिवारी उम्र करीब 59 वर्ष से 16 जनवरी 2026 को सट्टा पट्टी के साथ 830 रुपया नगद जप्त किया ।   

      चिरमिरी पुलिस ने आरोपी हनुमान प्रसाद तिवारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम वर्ष 2022 की धारा 6 के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 17 जनवरी 2026 को न्यायिक डिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसका जेल वारंट बनने पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया ।
     उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, संतोष सिंह, विश्वनाथ सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े की अहम भूमिका रही । 
     उक्त कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों के अंदर भय का माहौल है।