LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा-स्वास्थ्य में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर,

सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा-स्वास्थ्य में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर,
सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा-स्वास्थ्य में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

कर्नाटक के मुद्देनहल्ली में सत्य साई ग्राम का किया दौरा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और मूल्य आधारित शिक्षा को बताया जनकल्याण का आदर्श मॉडल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सेवा मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार, विशेषकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।Example Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का आधार केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को सुशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल कर अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सत्य साई संजीवनी अस्पताल की सराहना

मुख्यमंत्री ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर द्वारा निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी) के माध्यम से हजारों बच्चों को नया जीवन देने की पहल की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के विस्तार, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा की।

मूल्य आधारित शिक्षा पर दिया जोर

मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय मूल्य आधारित शिक्षा सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लगभग 25 देशों से आए 100 से अधिक शिक्षकों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सेवा, करुणा, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का भी आधार है।

Advertisement
Ads3articlepage

बच्चों के पोषण और युवाओं के कौशल विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट की साईश्योर न्यूट्रास्यूटिकल्स इकाई का भी अवलोकन किया। यहां तैयार किए जा रहे मल्टी-न्यूट्रिएंट हेल्थ मिक्स के माध्यम से देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग एक करोड़ बच्चों तक पोषण सहायता पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसे नवाचारों को अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही बताया गया कि यहां छत्तीसगढ़ के लगभग 300 युवाओं को नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

सेवा मॉडल को बताया प्रेरणादायक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, संवेदना और सुशासन के माध्यम से जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सभी प्रयासों का स्वागत करती है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0