LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित युवाओं से बोले मुख्यमंत्री साय— पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा,

अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित युवाओं से बोले मुख्यमंत्री साय— पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा,
अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित युवाओं से बोले मुख्यमंत्री साय— पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मुख्यमंत्री निवास में चयनित अभ्यर्थियों से की सौजन्य मुलाकात, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान

रायपुर, 21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं (All India Services) में चयनित अभ्यर्थियों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने और पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल अभ्यर्थियों और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए अधिकारियों को अपने पद को सेवा और जिम्मेदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में निभाएं भूमिका

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि उन्हें जनसेवा का जो अवसर मिला है, वह समाज का विश्वास और ईश्वर का आशीर्वाद है। इस अवसर का उपयोग आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में करना चाहिए।

Advertisement
Ads3articlepage

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा अधिकारी अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और सेवा भावना के बल पर प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे और सुशासन को मजबूत बनाएंगे।

चयनित अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

मुलाकात के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुश्री सुष्मिता सिंह, सुश्री वैभवी अग्रवाल, सुश्री दर्शना सिंह बघेल, श्री रौनक अग्रवाल, श्री अजय गुप्ता, श्री अंकित सकनी, श्री डायमंड ध्रुव और श्री संजय डहरिया सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0