LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
10 Sep 2026
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली इलाज की नई उम्मीद, एम्स रायपुर में भर्ती

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली इलाज की नई उम्मीद, एम्स रायपुर में भर्ती
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली इलाज की नई उम्मीद, एम्स रायपुर में भर्ती। फोटो: आज का दिन न्यूज़

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने फोन कर जाना स्वास्थ्य का हाल

रायपुर, 10 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर उपचार की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनसे दूरभाष पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने शशिकांत के इलाज के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की है।

2016 के सड़क हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य

शशिकांत वर्ष 2016 में हुए एक सड़क हादसे के बाद से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। हादसे के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या उत्पन्न होने से उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी।

परिवार द्वारा लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया गया, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। ऐसे में मुख्यमंत्री की पहल पर एम्स रायपुर में उपचार मिलने से शशिकांत और उनके परिवार को बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री का फोन बना परिवार के लिए बड़ा संबल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से दूरभाष पर बातचीत और तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिलने के बाद शशिकांत ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर स्वास्थ्य का हाल पूछना, एम्स में उपचार की व्यवस्था कराना और 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करना उनके और उनके परिवार के लिए बड़ा संबल है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0