लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट, वर्ष 2025-26 की गतिविधियों और कार्यों की दी विस्तृत जानकारी,
रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से मंगलवार को राजभवन स्थित लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोकायुक्त आयोग की वर्षभर की गतिविधियों से अवगत कराया और वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।
बैठक में प्रमुख लोकायुक्त ने आयोग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए कार्यों, शिकायतों के निराकरण और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। राज्यपाल ने आयोग की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए उसके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर लोकायुक्त आयोग के सचिव दीपक अग्रवाल, उप सचिव चित्रलेखा सोनवानी, कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु सहित आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


पाठकों की टिप्पणियां 0