LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Jul 2026
ब्रेकिंग

इन्फ्लुएंसर मीट से दुनिया तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की पहचान, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चमकेगा प्रदेश का पर्यटन

इन्फ्लुएंसर मीट से दुनिया तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की पहचान, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चमकेगा प्रदेश का पर्यटन
इन्फ्लुएंसर मीट से दुनिया तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की पहचान, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चमकेगा प्रदेश का पर्यटन। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय जीवन को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पाँच दिवसीय "इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (फेम) टूर" का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत देशभर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं और अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को करोड़ों दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

फेम टूर के दौरान प्रतिभागी प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सतरेंगा तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे हैं। इस दौरान वे यहां की प्राकृतिक वादियों, झरनों, तिब्बती संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, लोककलाओं और पर्यटन सुविधाओं को करीब से जान रहे हैं तथा फोटो, वीडियो और रील्स के माध्यम से आकर्षक डिजिटल सामग्री तैयार कर रहे हैं।

मैनपाट अपनी मनमोहक वादियों, तिब्बती बस्तियों और प्राकृतिक आकर्षणों के कारण प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र माना जाता है। वहीं सतरेंगा इको-टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ गंतव्य है, जहां विशाल जलाशय, प्राकृतिक वातावरण और एडवेंचर गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। दूसरी ओर रामगढ़ महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।

यह आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा के नेतृत्व, प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य के संचालन तथा उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। पाँच दिवसीय यह फेम टूर 30 जून को संपन्न होगा।Example Image

डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर्यटन प्रचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में इस इन्फ्लुएंसर मीट के माध्यम से तैयार की जा रही सामग्री छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, हस्तशिल्प, लोककला, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।Example Image

छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड का यह नवाचार आधारित अभियान राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में भी पर्यटन के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रदेश की वैश्विक ब्रांडिंग के लिए ऐसे अभिनव प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0