LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
27 Aug 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 नई MBBS सीटों को NMC की मंजूरी,

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 नई MBBS सीटों को NMC की मंजूरी,
छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 नई MBBS सीटों को NMC की मंजूरी, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में शुरू होंगे मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार

रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। ये मेडिकल कॉलेज गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में स्थापित होंगे। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटों के साथ प्रदेश में कुल 250 नई MBBS सीटें बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर युवा को अपने राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि गीदम जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र से लेकर कुनकुरी जैसे आदिवासी अंचल तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना यह साबित करती है कि डबल इंजन सरकार विकास को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे स्थानीय युवाओं को डॉक्टर बनने के अधिक अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत केंद्र बनेंगे तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई मजबूती देंगे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0