LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Sep 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से अहम मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से अहम मुलाकात...
छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से अहम मुलाकात...। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नई दिल्ली, 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में टेक्सटाइल क्षेत्र की संभावनाओं, निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कोसा, हथकरघा और पारंपरिक वस्त्रों की विरासत का उल्लेख करते हुए इनके उत्पादन, प्रसंस्करण और बाजार विस्तार की संभावनाओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। उन्होंने राज्य के स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्योगों को टेक्सटाइल सेक्टर से जोड़कर उनकी आय और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के लिए निवेश की संभावनाओं को विकसित करने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा युवाओं और कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने राज्य में टेक्सटाइल क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और आवश्यक समन्वय पर भी चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वस्त्र कला को आधुनिक बाजार और नई तकनीक से जोड़कर इसे व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग, हथकरघा, कोसा उत्पादन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0