LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

बीजापुर : उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली किसान की तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में हुई छह लाख रुपये की आय

बीजापुर : उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली किसान की तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में हुई छह लाख रुपये की आय
बीजापुर : उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली किसान की तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में हुई छह लाख रुपये की आय। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बीजापुर 26 जुलाई 2026

जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और शासकीय योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को लाभकारी बनाया है। पहले वे धान की खेती के अलावा शेष भूमि पर कोई अन्य फसल नहीं लेते थे। आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर मिर्च की खेती एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शुरुआत में मिर्च की खेती में लागत अधिक और लाभ कम होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मल्चिंग तकनीक अपनाने की सलाह दी। विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन (छंजपवदंस भ्वतजपबनसजनतम डपेेपवद) योजना के अंतर्गत ₹32,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई, जिससे उन्होंने मल्चिंग शीट का उपयोग कर मिर्च की खेती शुरू की।

Advertisement
Ads3articlepage

मल्चिंग तकनीक अपनाने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्ष 2026 में किसान एर्रागोला राजेन्द्र को लगभग 30 क्विंटल मिर्च का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें करीब 6 लाख रुपये की आय हुई।

किसान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और शासकीय सहायता से उनकी खेती अधिक लाभकारी बनी है। उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने की अपील की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0