LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर, राज्य खेल पुरस्कारों के आवेदन 5 अगस्त तक,

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर, राज्य खेल पुरस्कारों के आवेदन 5 अगस्त तक,
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर, राज्य खेल पुरस्कारों के आवेदन 5 अगस्त तक,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

शहीद राजीव पांडे, वीर हनुमान सिंह, शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित विभिन्न राज्य स्तरीय खेल अलंकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मनेंद्रगढ़। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न राज्य स्तरीय खेल अलंकरणों एवं पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) ने जिले के पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संघों से 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आवेदन 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच अर्जित उपलब्धियों के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन केवल खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकेंगे।

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कर सकते हैं आवेदन

राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं—

  • शहीद राजीव पांडे पुरस्कार – राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अथवा राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले सीनियर खिलाड़ियों के लिए।
  • पंकज विक्रम सम्मान – पिछले पांच वर्षों में चार बार सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए।
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार – उत्कृष्ट प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों के लिए।
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान – 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे खेल व्यक्तित्वों के लिए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो, राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किया हो अथवा खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और खेलवृत्ति का भी मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली सीनियर और जूनियर टीमों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Advertisement
Ads3articlepage

इसके अलावा डायरेक्ट मनी (खेलवृत्ति) योजना के तहत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष निर्धारित की गई है।

नगद पुरस्कार और खेलवृत्ति के लिए आवेदन संचालनालय, संबंधित खेल संघ अथवा जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय के माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं।

जिला खेल अधिकारी ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर राज्य शासन की इन प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

फोटोग्राफ प्रतीकात्मक है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0