BIG BREAKING: नए साल में जशपुर को CM विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात, 77 सड़कों के लिए ₹192 करोड़ मंजूर

Rishi thawait aajkadin

BIG BREAKING: नए साल में जशपुर को CM विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात, 77 सड़कों के लिए ₹192 करोड़ मंजूर

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नए साल 2026 के अवसर पर अपने गृह जिले जशपुर को विकास का सबसे बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए 77 नवीन सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। इन परियोजनाओं के लिए शासन द्वारा 192 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में सुगम होगा सफर

​इस बड़ी स्वीकृति से जिले के दूरस्थ और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आवागमन की समस्या का स्थाई समाधान होगा। मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। वर्षों से लंबित ग्रामीण सड़कों की मांग पूरी होने पर पूरे जिले में उत्सव का माहौल है।

विकासखंडवार स्वीकृत मुख्य कार्य (एक नजर में):

बगीचा 07 सड़कें (प्रमुख: गायबुड़ा-खालपारा, टोरा-परसुरा) - कुल लगभग ₹19 करोड़

दुलदुला 09 सड़कें (प्रमुख: कोरना-डोभ, चटकपुर-नगेराटुकु) - कुल लगभग ₹27.5 करोड़

फरसाबहार 10 सड़कें (प्रमुख: तेलाइन-मोहांटोली, नवाटोली-सहसपुर) - कुल लगभग ₹32.5 करोड़

कुनकुरी 13 सड़कें (प्रमुख: करमटोली-बोडाटोंगरी, रानीकोम्बो-छातापारा) - कुल लगभग ₹35.5 करोड़

मनोरा 07 सड़कें (प्रमुख: करडीह-सरईटोली, रांझाडीपा-पियारटोली) - कुल लगभग ₹21 करोड़

पत्थलगांव 17 सड़कें (प्रमुख: लुडेग-सुरंगपानी, बंधनपुर-घोटमुड़ा) - कुल लगभग ₹32 करोड़

जशपुर 05 सड़कें (प्रमुख: बडबनाई-खुंटीटोली, बरगांव-हर्राकोना) - कुल लगभग ₹18.5 करोड़

कांसाबेल 09 सड़कें (प्रमुख: नक्तिमुंडा-पतरापाली, पालीडीह-डूमरकोना) - कुल लगभग ₹20.5 करोड़

विकास की उड़ेगी रफ्तार

सड़कों के इस जाल के बिछने से जशपुर जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने और छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में अब बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर गांव को मुख्य धारा से जोड़ना है, और जशपुर जिले का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।