मिष्टी मुखर्जी ने जीता प्रथम स्थान, सीमा कुमारी द्वितीय और स्मिता पंडा रहीं तृतीय...
चिरमिरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डीएवी कॉलोनी बरतुंगा में महिला मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रीमती मिष्टी मुखर्जी ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रीमती सीमा कुमारी द्वितीय तथा श्रीमती स्मिता पंडा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनीवासियों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
संस्कृति से जुड़ाव का माध्यम हैं ऐसे आयोजन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलोनी निवासी डॉ. डी.के. उपाध्याय ने सभी कॉलोनीवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को उनके महत्व से परिचित कराने का माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों से जुड़े सामूहिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सहभागिता और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।




पाठकों की टिप्पणियां 0