कांसाबेल में बाबा गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
Rishi thawait aajkadin
जशपुर कांसाबेल- नगर कांसाबेल में 18 दिसंबर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक, समाज सुधारक एवं महान संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सतनाम अनुयायियों द्वारा जय सतनाम के जयघोष के साथ बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ततपश्चात नगर में पंथी दल के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा पंथी दल के द्वारा अपना कला, पंथी नृत्य का मनोहर प्रस्तुति दिया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसका नागरिकों ने स्वागत किया।




कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
अंत में सामूहिक प्रसाद एवं भोजन वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।













