LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

खड़गवां के अनुराग ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 588 अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित,

खड़गवां के अनुराग ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 588 अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित,
खड़गवां के अनुराग ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 588 अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

अनुराग की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर, स्वास्थ्य मंत्री बोले: मेहनत और समर्पण से मिली यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा,

चिरमिरी। खड़गवां क्षेत्र के होनहार छात्र अनुराग नाथ त्रिपाठी ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 588 अंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वयं उनके खड़गवां स्थित निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अनुराग की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। अनुराग ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अनुराग नाथ त्रिपाठी की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे खड़गवां क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली युवा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

Advertisement
Ads3articlepage

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि अनुराग भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज तथा देश की सेवा करेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अनुराग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई सफलताएं हासिल करें और अपने माता-पिता, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम निरंतर रोशन करें।

अनुराग नाथ त्रिपाठी की इस सफलता पर उनके परिजनों, शिक्षकों, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0