LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
26 Jul 2026
ब्रेकिंग

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के 6 विद्यार्थियों ने NEET 2026 में रचा इतिहास, एमबीबीएस में मिला प्रवेश,

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के 6 विद्यार्थियों ने NEET 2026 में रचा इतिहास, एमबीबीएस में मिला प्रवेश,
मनेंद्रगढ़ विधानसभा के 6 विद्यार्थियों ने NEET 2026 में रचा इतिहास, एमबीबीएस में मिला प्रवेश,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मान, बोले- ये मेधावी छात्र भविष्य में देश की स्वास्थ्य सेवा की मजबूत नींव बनेंगे,

चिरमिरी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छह मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे एमसीबी जिले और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के छह विद्यार्थियों का NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। ये युवा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

NEET 2026 में सफल विद्यार्थी

आदित्य अग्रवाल (मनेंद्रगढ़) – 611 अंक

अनुराग नाथ त्रिपाठी (खड़गवां) – 588 अंक

अनुराग मिश्रा (मनेंद्रगढ़) – 584 अंक

मोहम्मद अयाज़ (मनेंद्रगढ़) – 537 अंक

माही गुप्ता (चिरमिरी) – 530 अंक

निपुण जैन (मनेंद्रगढ़) – 517 अंक

इनमें चार विद्यार्थी मनेंद्रगढ़, एक खड़गवां और एक छात्रा चिरमिरी से हैं। सभी ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एमबीबीएस में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने छात्रों से उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों के सम्मान के दौरान उनके परिजनों ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा से एक साथ छह विद्यार्थियों का NEET 2026 में सफल होना क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर, युवाओं की प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बढ़ती सफलता का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0