मनेंद्रगढ़ अटल आरोग्य लैब में 10 दिनों में 4 हजार से अधिक जांचें, 136 प्रकार की जांच सुविधाओं से मरीजों को राहत
220 बिस्तरीय अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध, जल्द चिरमिरी जिला अस्पताल में भी शुरू होगा दूसरा अटल आरोग्य लैब
मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल में स्थापित अटल आरोग्य लैब क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति साबित हो रही है। शुभारंभ के मात्र 10 दिनों में यहां 4 हजार से अधिक जांचें की जा चुकी हैं, जो इस सुविधा की बढ़ती उपयोगिता और जनविश्वास को दर्शाती हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से शुरू हुई इस अत्याधुनिक लैब में वर्तमान में 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को निजी लैबों और दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह केवल शुरुआत है। जल्द ही जिला अस्पताल चिरमिरी में भी दूसरा अटल आरोग्य लैब शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के और अधिक लोगों को बेहतर जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Manendragarh Atal Aarogya Lab
Shyam Bihari Jaiswal
Manendragarh Hospital
Atal Aarogya Lab Chhattisgarh
Chirmiri District Hospital
Health Facilities Manendragarh
CG Health Department
136 Diagnostic Tests
Chhattisgarh Health News
Manendragarh News




पाठकों की टिप्पणियां 0