हिट एंड रन मामले में मृतकों के परिजनों को 5 लाख और गालों को मिलेगा 50 हजार का सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने किया घोषणा,विधायक ने कहा विष्णु सरकार में रखा जा रहा सभी का ध्यान

जशपुर : राज्य की विष्णु सरकार ने हिट एंड रन मामले में मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए देने और घायलों को 50 हजार रूपये देने की घोषणा की है। उक्तशय की जानकारी देते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बताया कि कुछ घंटों पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दूरभाष में बात हुआ था और उनके द्वारा मुख्यमंत्री साय को जुरूडांड हिट एंड रन मामले की पूरी जानकारी दी गई।जिसके बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि चंद घंटों में ही मुआवजा राशि का घोषणा किया जाएगा।लगभग 1 घंटे के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री साय ने उक्त मामले में मुआवजा राशि का घोषणा किया है,मुख्यमंत्री साय ने घटना में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए आर्थिक राशि मुआवजा के तौर पर दिया जायेगा वहीं प्रत्येक घायलों को 50 हजार रूपये देने का घोषणा किया है।विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि राज्य की विष्णु सरकार सभी घायलों का बेहतर इलाज करा रही है।इस सरकार में सभी का बेहतर ख्याल रखा जाएगा।
जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।