मकर संक्रांति पर्व पर रानीकुण्डी तीर्थ स्थल बुन्देली में विशाल मेले के साथ आयोजित हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता, कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय हुए शामिल,

मकर संक्रांति पर्व पर रानीकुण्डी तीर्थ स्थल बुन्देली में विशाल मेले के साथ आयोजित हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता, कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय हुए शामिल,

चिरमिरी । मकर संक्रांति के उपलक्ष्य मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रानी कुण्डी तीर्थ स्थान बुन्देली मे विशाल मेले के साथ साथ कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन हुआ । इस आयोजन मे मुख्य अतिथि रुप मे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय संमिलित हुये ।   

      इस आयोजन के आयोजक समस्त सरपंच संघ मनेन्द्रगढ़ विधानसभा ने विनय उपाध्याय का फूल मालाओ के साथ स्वागत किया । 

      अपने उद्बोधन मे कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय ने कहा कि रानीकुंडी तीर्थ स्थल एक प्रसिद्ध स्थल है जहां धवरेल राजा- रानी सती हो गये । यहा दुर दुर से लोग आकर स्नान, दान व भण्डारा करते है । यहा पर जो शिवलिंग स्थापित उसकी अपनी अलग महिमा है । यहा का प्रकृतिक झरना इतना अलौकिक है जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती संगम इलाहाबाद मे है । ठीक वैसे ही यहा पर कौडिया नदी, हसदो और रानीकुंडी का संगम स्थल है । इस लिये इस स्थान को यहा के लोग अपना इलाहाबाद संगम समझ कर स्नान करते है ।

     यहा पर पुरुष एवं महिला कबड्डी, सुआ, करमा, शैला का आयोजन वर्षो से हो रहा है । उसे इसी तरह निरंतर आगे अपनी परंपरागत रुप से बढाते रहे ।   

     उद्बोधन के प्रश्चात विनय उपाध्याय ने खिलाड़ीयो पुरस्कार भी दिया । इस आयोजन में कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय के साथ सोमनाथ दत्ता, रमेश नाहक, विनोद उपाध्याय एवं मंगेश सिंह उपस्थित रहे आयोजन समिति से सरपंच हेमासिह, किशुन सिंह, प्रेमलाल सिंह, आनंद मरकाम, सितेश्वर सिह, रामलाल, परमेश्वर सिंह मरकाम, सुभाषचंद्र पाण्डेय व उमेद सिंह मरकाम उपस्थित रहे ।