चिरमिरी के प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्थान आधुनिक ड्रेसेस ने किया डीएव्ही पब्लिक स्कूल चिरमिरी के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान,
चिरमिरी । बीते शुक्रवार को चिरमिरी के प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्थान आधुनिक ड्रेसेस ने हल्दीबाड़ी के कृतिका कुंज में आयोजित एक समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल चिरमिरी के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया ।
चिरमिरी कोयलांचल के सबसे प्रतिष्ठित इंग्लिश माध्यम स्कूल डीएव्ही पब्लिक स्कूल के कक्षा 3 से लेकर 11 वीं कक्षा के दोनों वर्ग में उच्चतम अंक प्राप्त करके प्रवीण सूची में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को शहर की प्रतिष्ठित आधुनिक ड्रेसेस के संचालक अश्वनी अरोरा (काकू) एवं श्रीमती पूजा अरोरा द्वारा नई अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए सम्मान स्वरूप स्कूल गणवेश प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं, डीएव्ही के शिक्षक और अभिभावकों की विशेष उपस्थिति में आधुनिक वस्त्रालय के संस्थापक केवलकृष्ण अरोरा द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया । वही मंच पर अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्यापारी दिनेश सिंह, अध्यक्ष व्यापार संघ हल्दीबाड़ी नीटू अरोरा, पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, वरिष्ठ डीएव्ही शिक्षिका अनुराधा उपाध्याय, कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक रामविनय जी की उपस्थिति में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
कक्षा 3 अ से कृतिका, 3 ब से पार्थ तिवारी, 4 अ अग्रज यादव, 5 अ काशवी जैन, 5 ब स्वस्ति चंद, 6 अ शिवांगी कर, 6 ब अधीरा बैजू , 7 अ इकरा फातिमा, 7 ब अयाना दहीरवाल, 8 अ वंशिका सिंह, 8 ब वर्तिका जैन, 9 अ आयुष गुप्ता, 9 ब श्रेयांश मिश्रा, 11 साइंस अनन्या सिंह एवं 11 वाणिज्य वैभव सेठिया को उच्चतम अंक अर्जित करने पर सम्मानित किया गया ।
आयोजन के दौरान उपस्थित थाना प्रभारी विजय सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए डिजिटल क्रैप से बचाव संबंधी विषय पर प्रकाश डाला । वहीं मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने वाले अश्वनी अरोरा (काकू) ने अपने उद्बोधन में सम्मानित छात्र छात्राओं व स्कूल के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में भी उनके प्रतिष्ठान आधुनिक ड्रेसेस द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा ।
Aaj ka din 












