Updates
  1. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने राधिका खेड़ा मामले में कांग्रेस को घेरते हुवे कहा,अपनी ही पार्टी के भीतर हो रहे महिलाओं उत्पीड़न पर प्रियंका का व्यवहार न्यायोचित नहीं,महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है प्रियंका
  2. भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना : जुदेव ने कहा राहुल गाँधी ने भारत के राजाओं महाराजाओं को किया अपमानित
  3. रतलाम/कांग्रेस सरपंच और कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में
  4. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने किया बयान जारी कांग्रेस की 5 न्याय 25 गारंटी पर जनता कर रही भरोसा
  5. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश में वातावरण : महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा
slider
slider

सारंगढ़ से बड़े परसदा मुख्य सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति मे सुधार के लिए ब्लॉक कांग्रेस सेवादल सारंगढ़ के द्वारा सौंपा गया तहसीलदार के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन

news-details

सुधीर चौहान जिला प्रतिनिधि रायगढ़

 

सारंगढ़:- ब्लॉक कांग्रेस सेवादल सारंगढ़ अध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार जांँगड़े एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महासचिव मोगरा ईश्वर प्रजापति, महासचिव राज पटेल, के नेतृत्व में सारंगढ़ से परसदा बड़े मुख्य सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति में सुधार करने के लिए तहसीलदार सारंगढ़ के माध्यम से जिलाधीश महोदय रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है। मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिस कारण से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिसके कारण से आए दिन दुर्घटना होती ही रहती है। इस सड़क मार्ग से भारी वाहनों का आना-जाना अधिक होता है, जिस कारण से बरसात आने पर सड़के पूरी उखड़ गई।

दैनिक समाचार पत्रों में भी इस संबंध में आए दिन सुर्खियां बनती है। मुख्य सड़क मार्ग होने से अधिक आवाजाही होती है,

 इस समस्या के निराकरण के लिए ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अगुवाई मे तहसीलदार सारंगढ़ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपते हुए यह आशा किया गया है

 की निश्चित ही किसी ना किसी मद से जल्द ही सड़कों का सुधार का कार्य होगा।

इस अवसर पर मुकेश भारद्वाज, गिरधर साहू,लालकृष्ण साहू, रूपलाल साहू, अश्वनी साहू ,दिलेश्वर अरिल्ले स्थानीय पत्रकार पिंटू जांगड़े आदि लोगों की सहभागिता रही है।

whatsapp group
Related news