Updates
  1. होम वोटिंग के पहले दिन घर जाकर मतदान दल ने कराई वोटिंग बुजुर्गों, दिव्यांगजनों में दिखा उत्साह..
  2. जशपुर के पंडरापाठ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर ली चुटकी,साय ने कहा विधानसभा चुनाव के तरह लोकसभा चुनाव में भी राज्य में होगा कांग्रेस का सफाया
  3. राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले मुख्यमंत्री,आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत : जनहित का सब काम सांय-सांय, धांय-धांय हो रहा
  4. सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्‍कृृष्‍ट परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर , बच्चो के चेहरे खिले
  5. चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान,महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है: प्रिया सिंह जूदेव
slider
slider

भारतीय जनता पार्टी से खजुराहो से सांसद वर्तमान भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा को प्रदेश की कमान।

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कौन हैं विष्णु दत्त शर्मा

 

शर्मा मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। वह 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। भाजपा में वह कई पद संभाल चुके हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के महामंत्री हैं। वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं। 1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था। 2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था। 2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

ग्वालियर से किया है एमएससी

शर्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। इसके बाद 1989-91 में ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री भी है

whatsapp group
Related news