Updates
  1. चिरमिरी के गोदरीपारा में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कथा सुनने दूर दूर से पहुंचेंभक्त -
  2. कलेक्टर के निर्देश पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,जागरूकता अभियान में दिखा अनोखा पहल,दर्जन भर ट्रैक्टर में सवार हो ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  3. जोगी कांग्रेस के स्‍व‍कथित नेता हैप्‍पी भाटिया के खिलाफ महिला उत्‍पीड्न का मामला, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस सख्‍त, अपराध दर्ज , जांच में जुटी
  4. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  5. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
slider
slider

पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव संग होली खेल आम जनता के खिले चेहरे,मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनो संग रंगो के महापर्व होली खेले विष्णुदेव साय

news-details

पत्थलगांव : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनो संग रंगो के महापर्व होली खेल रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने बड़ा बयान दिया है,श्रीमती साय ने कहा कि आम जनता के साथ होली खेल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सहज,सरल,मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी होने का परिचय दिया है।वहीं आम जनता भी मुख्यमंत्री संग होली खेलने से काफी प्रसन्न है,जनता के चेहरा खुशी से खिल उठा है।

ज्ञात हो कि होली के पावन पर्व के दौरान दूसरे दिन ग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिन दिन भर होली पर्व की धूम रही। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनो संग रंगो के महापर्व होली में शामिल होने पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पूरे उत्साह,उमंग के साथ रंगो में सराबोर हुए।यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी संग होली खेलकर आम जनता के चेहरे में खुशी स्पष्ट नजर आ रही थी।इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय जी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मिसेज सीएम श्रीमती कोशल्या साय को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी।

दिन भर बगिया में जिले भर से आए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्तागण पत्रकार बंधुओ सहित क्षेत्र से आए आम जानो ने भी अपने मुख्यमंत्री के संग होली महोत्सव मनाया और माननीय मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कोशल्या साय पत्थलगांव विधायक महोदया गोमती साय को  रंग- गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

रंगो के महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनो के संग होली के रंग में रंगे और क्षेत्र से आए सभी पदाधिकारी गण पत्रकार बंधुओ सहित क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाए दिये।

whatsapp group
Related news